परिवार वाले हैं इसीलिए आप हमें अधिक करीब के लगे भी हैं।

बाद में दूसरी बहने ने उठकर प्रश्न किया , आपका यह लड़का है , यानी आप विवाहित है , परिवार वाले हैं इसीलिए आप हमें अधिक करीब के लगे भी हैं। आप अगर कोई साधुबाबा होते यह प्रश्न पूछने की हिम्मत मैं नहीं कर सकती थी लेकिन आप से कर रही हूँ। आध्यात्मिक प्रगति करने के लिए लोग ब्रम्हचर्य का पालन करते हैं। जिनके परिवार होते हैं , वे भी दिक्षा लेकर संन्यासी बन जाते हैं और परिवार को छोड़ देते हैं। आपका सबसे अलग ही है। आप हिमालय में भी गए , वहाँ रहे भी। वहाँ के गुरुओं ने यह समर्पण ध्यान का प्रचार -प्रसार के लिए आपको अघिकूत भी किया तो क्या आपके गुरुओं को पता था कि आप विवाहित है ? यह पहला प्रश्न है। और दूसरा प्रश्न है - आप परिवार में रहकर भी आध्यात्मिक प्रगति कैसे कर पाते है ?

भाग - ६ -१६१/१६२

Comments

Popular posts from this blog

Subtle Body (Sukshma Sharir) of Sadguru Shree Shivkrupanand Swami

Shivkrupanand Swami