प्रकाश के छः पुंज


मैने फिर से अपनी बाई ओर देखा तो प्रकाश के छः पुंज दिखाई दिए जो एक निश्चित अंतर से , क्रमबद्ध तरीके से ही खड़े थे । मैने मन ही मन उन्हे नमस्कार किया जो मेरे बाएँ कंधे के ललित चक्र से जुड़े हुए थे । फिर मैने दाहिनी ओर देखा तो मेरे दाहिने कंधे के श्री चक्र से पाँच प्रकाशपुँज लाइन से जुड़े थे । वें भी एक निश्चित अंतर रखकर ही थे । मैने अंतर्मन से उन्हे भी नमस्कार किया और उसी क्षण " अधिकृत " शब्द का सारा अर्थ ही समझ में आगया । आध्यात्मिक क्षेत्र में "अधिकृत " शब्द का बड़ा महत्व है । सारा आध्यात्मिक क्षेत्र ही इस "अधिकृत " शब्द पर ही आधारित है , ऐसा अनुभव हुआ ।...
*****************
परम पूज्य गुरु माऊली
ही .का .स .योग ...
भाग :-- ५--पृष्ठ -३८६..

🙏।।जय बाबा स्वामी ।।

Comments

Popular posts from this blog

Subtle Body (Sukshma Sharir) of Sadguru Shree Shivkrupanand Swami

प्रार्थना धाम

कुछ समय शांत जीवन जीकर असफलता का फोर्स समाप्त करना होगा