ध्यान में ही जाना कि संपूर्ण शरीर पर मस्तिष्क का नियंत्रण होता है
ध्यान
में ही जाना कि संपूर्ण शरीर पर मस्तिष्क का नियंत्रण होता है। मस्तिष्क
के आदेशानुसार ही शरीर की गतिविधियाँ होती रहती हैं और इस मस्तिष्क पर
आत्मा का नियंत्रण होता है। लेकिन यह नियंत्रण तभी हो सकता है, जब आत्मा का
कोई अस्तित्व माना गया हो। और आत्मा का अस्तित्व भी मानने के उपर ही
निर्भर करता है। जो शरीर आत्मा के अस्तित्व का स्वीकार ही नहीं करता तो
आत्मा की अनुभूति उस शरीर को कभी हो ही नहीं सकती है। आत्मा के अस्तित्व को
मानने की प्रक्रिया ही ध्यान है।
-हिमालय का समर्पण योग* भाग-५, पृष्ठ: ३३७
-हिमालय का समर्पण योग* भाग-५, पृष्ठ: ३३७
Comments
Post a Comment