मनुष्य के जीवन पर नवकार मंत्र का प्रभाव

"इस मंत्र का जाप करने से मनुष्य को मृत्यु के बाद देवलोक की प्राप्ति होती है,इतना प्रभावशाली
यह मंत्र होता है!कई योगी योगसाधना करके अपने जीवन को सफल बनाना चाहते हैं। लेकिन योगसाधना जब तक पूर्ण नहीं होती है,मनुष्य को
योगसिध्दि प्राप्त नहीं होती है। इस मंत्र के जाप से मनुष्य को योग में योगसिध्दि प्राप्त होती है।"
" मनुष्य इसका जाप करके अगर भोजन करे तो मनुष्य को उस भोजन से तेज प्राप्त होता है। यह तेज मनुष्य को जीवनभर भयमुक्त्त रखता है। मनुष्य को फिर किसीभी प्रकार का भय नहीं लगता है। इस मंत्र के जाप से जीवन में धन-संपत्ति मिलती है, लक्ष्मी जैसी भाग्यशाली स्त्री मिलती है,मनुष्य अपने पूर्वजन्मों के पापों से मुक्त्त होता है। इस मंत्र के जाप से चित्त शुध्द होता है,पवित्र होता है। इसका सतत जाप करने से तीर्थंकरों के आशीर्वाद मिलते हैं। सतत इस मंत्र का जाप करने से मोक्ष की स्थिति मिलती है। यह मोक्ष की स्थिति मिल जाने पर इस मंत्र का नाद साधक को शरीर के भीतर से ही सुनाई आना प्रारंभ हो जाता है। इस प्रकार से मनुष्य का संपूर्ण कल्याण करने वाला यह मंत्र है। आठ करोड़ जाप करने पर मोक्ष की स्थिति मुझे प्राप्त हुई है,यह मरा अनुभव है।क्योंकि इसके बाद अब मंत्र जाप भीतर से ही होने लग गया है,करना नहीं पड़ता है।" मनुष्य के जीवन पर नवकार मंत्र का प्रभाव क्या पड़ता है और उस मंत्र से मनुष्य को क्या लाभ होता हैं,यह मुझे विस्तृत रूप से बताने के लिए मैंने डाक्टर बाबा का हृदय से  आभार व्यक्त किया।...

हि.स.यो-४                 
पु-४०९

Comments

Popular posts from this blog

Subtle Body (Sukshma Sharir) of Sadguru Shree Shivkrupanand Swami

Shivkrupanand Swami