जीवन में अँधेरा

जीवन में अँधेरा आना वह कटु सत्य है जो आपको आपकी वास्तविक स्थिति का अवलोकन कराता है। आपको सचमुच आत्मसाक्षात्कार मिला या आत्मसाक्षात्कार हुआ ऐसा भ्रम हुआ, यह आपको अँधेरे में ही पता चलता है। अगर आपको आत्मसाक्षात्कार प्राप्त हुआ है तो आपकी आत्मा का प्रकाश आपके जीवन में स्थाई रुप से होगा ही। आप फिर सामूहिकता के प्रकाश में हों या अकेले किसी अँधेरे में, आप किसी भी परिस्थिति में हों, आपके आसपास सदैव प्रकाश ही प्रकाश होगा। और वह प्रकाशित आभामंडल आपके शरीर के चारों ओर होगा और उसी आभामंडल के कारण जीवन में आप किसी भी स्थान पर रहो, किसी भी समय रहो, सदैव जीवन में प्रकाश ही प्रकाश होगा।

हि.स.यो.५/४४४

Comments