अब मैं आ गया , अब तूफान नहीं आएगा।
सुबह-सुबह जब जोधपुर पहुँचे और पर्यटक विभाग के सेंटर पर गए और जोधपुर दर्शन के लिए हमने टिकटें निकालीं तो बाद में मालूम पड़ा , आज मौसम विभाग की चेतावनी है कि आज एक बहुत बड़ा तूफान आने वाला है और इसी कारण सारे बाजार बंद हैं। आज बस भी नहीं चलने वाली है। लेकिन बुकिंग कर रखा था। तो उन्होंने केवल हमारे लिए ही पर्यटक विभाग की एक जीप हमें दी थी। हम उस जीप से ही जोधपुर दर्शन को निकले। वह जीप का ड्राइवर भी भयभीत ही था। वह आते ही बोला , साहब , आज बहुत बड़ा तूफान आने वाला है। तो मैंने उसे कहा, दो तूफान एक साथ नहीं आते हैं। अब मैं आ गया , अब तूफान नहीं आएगा। तो वह ड्रायवर एकदम चिढ़ गया। ऐसा कभी होता है क्या ? एक मनुष्य कभी तूफान हो सकता है क्या ? और रेडियों , न्यूज पेपर्स सभी बता रहे हैं , बार-बार चेतावनी दे रहे हैं , यह सब गलत है क्या ?
भाग - ६ -१२४/१२५
Comments
Post a Comment