अनुभूति

" एक लेडी डाक्टर ने अपना अनुभव बताना प्रारंभ किया। उसने भी यही कहा, "अनुभूति को बताने के शब्द नहीं हैं। यहाँ आठ दिन आकर मेडिकल की दृष्टि से बताऊँ तो ब्लड प्रेशर नाँर्मल हुआ, शुगर नाँमल हुई है क्योंकि यह शिबिर के पहले मैं ने जान-बूजकर चेक किया था क्योंकि मैं जानना चाहती थी कि ध्यान का अपने शरीर पर कितना प्रभाव पडता है। और ब्लड प्रेशर और शुगर दोनों की मेरी शिकायत है।
तो उन्हीं पर मैंने प्रयोग करके देखा। अब वही अनुभव के आधार पर कह सकती हूँ कि ध्यान करने से शरीर का ब्लड प्रेशर नाँर्मल रहता है, हार्टबीट भी नाँर्मल रहती है और शुगर लेवल भी नाँर्मल होता है।
और हम ध्यान को कितना महत्व दे रहे हैं इस पर भी यह परिणाम निरभर है। लेकिन इन आठ दिन के अनुभव का जो परिणाम आया, वह सब आपके सामने है। और मैं मेरे अनुभव के आधार पर कह सकती हूँ कि मेडिकल की दृष्टि से लाभप्रद है।
दूसरा, इस शिबिर का प्रभाव पूरे दिनभर के कामकाज पर भी सकारात्मक रूप से पडता है। दिनभर हम शांत रहते हैं। हमारी कार्य करने की क्षमता बढ जाती है, जल्दी थकावट महसूस नहीं होती है।,"

हि.स.योग.6-पेज.282.

Comments

Popular posts from this blog

Subtle Body (Sukshma Sharir) of Sadguru Shree Shivkrupanand Swami

Shivkrupanand Swami